Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर के आसपास अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया. रांची डीसी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. आगामी ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला की सुरक्षा और पवित्रता को देखते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस विशेष छापेमारी दल में उत्पाद विभाग की टीम के साथ विधानसभा, जगन्नाथपुर और धुर्वा थाना की पुलिस भी दल-बल के साथ शामिल थी. संयुक्त टीम ने जगन्नाथपुर मंदिर के आसपास चल रहे अवैध चुलाई शराब के बिक्री स्थलों और निर्माण अड्डों पर छापेमारी की.
90 लीटर चुलाई शराब और 525 किलो जावा महुआ बरामद
पुलिस और उत्पाद विभाग की दबिश से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया. छापेमारी के दौरान 90 लीटर चुलाई शराब और 525 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

ALSO READ: सरायकेला: आंडा गांव पहुंची NHRC टीम, विस्थापितों ने रखी मुआवजा और पुनर्वास की मांग


