खूंटी पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ के तहत बरामद किए 53 मोबाइल फोन, वास्तविक मालिकों को सौंपे

Ranchi/Khunti: खूंटी पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ अभियान के तहत सफलता हासिल की है. पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी...

Khunti Police recovered 53 mobile phones under ‘Mission Muskaan’ and handed them over to their rightful owners.

Ranchi/Khunti: खूंटी पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ अभियान के तहत सफलता हासिल की है. पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए कुल 53 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए हैं. यह कार्रवाई खूंटी के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई. खूंटी पुलिस ने बताया कि अब प्रत्येक माह की 25 तारीख को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों से बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस की जाएगी. फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल गए और उन्होंने खूंटी पुलिस के प्रति आभार जताया.

यह भी पढ़ें: सिविल जज परीक्षा रद्द किए जाने का मामले को भी चुनौती,HC में याचिका दाखिल

पुलिस ने कहा- मोबाइल गुम होने पर तुरंत दर्ज कराएं शिकायत

पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा मोबाइलों को ट्रैक करने के लिए सीईआईआर (CEIR) पोर्टल का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है. इसके साथ ही ट्रेसेबिलिटी रिपोर्ट, अन्य तकनीकी सूचनाओं और दूसरे जिलों व राज्यों की पुलिस इकाइयों से समन्वय स्थापित कर बरामदगी की दर को बढ़ाया जा रहा है. आमजनों के बीच इस पोर्टल को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. खूंटी पुलिस ने ‘आपका खोया मोबाइल-हमारी जिम्मेदारी’ के संकल्प को दोहराते हुए आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं. पुलिस का कहना है कि समय पर शिकायत दर्ज कराने से त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी और मोबाइल की बरामदगी की गारंटी बढ़ेगी. किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *