Jamtara: जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर जामताड़ा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 37 मोबाइल फोन बरामद किए गए. बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया.

एसपी के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान
पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को CEIR Portal के माध्यम से गुम मोबाइल की शिकायतों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था. अभियान के तहत पुलिस ने तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया.
इन थानों से बरामद हुए मोबाइल
बरामद मोबाइल में जामताड़ा थाना से 8, नारायणपुर से 3, करमाटांड़ से 5, मिहिजाम से 5, नाला से 3, बिंदापाथर से 5, कुंडहित से 4, फतेहपुर से 1 और बागडेहरी थाना से 3 मोबाइल शामिल हैं.
मोबाइल धारकों को दी गई CEIR Portal की जानकारी
मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान धारकों ने CEIR Portal के माध्यम से गुम मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी भी ली. पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाना में सूचना देने के साथ CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराएं.
मोबाइल बरामदगी का अभियान आगे भी जारी रहेगा
जामताड़ा पुलिस ने कहा कि गुम एवं चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी तथा जनविश्वास को मजबूत करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ALSO READ: रामगढ़ पुलिस को मिले 20 नए पेट्रोलिंग वाहन, SP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

