JMM कार्यकर्ताओं पर FIR नहीं हुई तो धरने पर बैठेंगे बाबूलाल मरांडी

Ranchi: JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नेता...

Ranchi: JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को रांची सदर अंचलाधिकारी (CO) के कार्यालय पहुंचे. उन्होंने छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि अगर छात्रों से कथित दुर्व्यवहार और हंगामे के मामले में JMM कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई, तो वह सदर CO के कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान छात्र शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे. आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने छात्रों के कार्यक्रम में बाधा डाली और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बावजूद कार्रवाई केवल छात्रों पर की गई. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. इन वीडियो और अन्य सबूतों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सरकार के दबाव में काम करने के बजाय कानून और नियम के अनुसार कार्रवाई करें. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने 24 अगस्त को ही चेतावनी दी थी कि यदि संबंधित लोगों पर FIR दर्ज नहीं की गई, तो 25 अगस्त को वे मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करेंगे. इसी के तहत वे मंगलवार को कार्यालय पहुंचे हैं. उन्होंने साफ कहा कि FIR दर्ज नहीं होने पर अगला कदम धरना होगा.

AlsoRead:रांची: दहेज हत्या मामले में दोषी करार दिए गए पिता-पुत्र को उम्रकैद की सजा, 10-10 हजार का जुर्माना भी

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *