Click Here
Click Here
Click Here

बिरयानी शाही रसोई से दुनिया की सबसे पसंदीदा डिश बनने तक

News Wave Desk : बिरयानी केवल एक व्यंजन नहीं, बल्कि सदियों पुराने इतिहास, संस्कृति और स्वाद का अनूठा संगम है. खुशबूदार बासमती...

Biryani

News Wave Desk : बिरयानी केवल एक व्यंजन नहीं, बल्कि सदियों पुराने इतिहास, संस्कृति और स्वाद का अनूठा संगम है. खुशबूदार बासमती चावल, बेहतरीन मसाले, केसर, घी और चिकन, मटन या सब्जियों से तैयार होने वाली बिरयानी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ईरान और मध्य-पूर्व के कई देशों में इसे बड़े चाव से खाया जाता है. ‘बिरयानी’ शब्द फारसी भाषा से निकला है. जिसका अर्थ है भूनना या तलना वहीं कुछ इतिहासकार इसे फ़ारसी शब्द “बिरिंज” (चावल) से जोड़ते हैं. इसी वजह से माना जाता है कि बिरयानी की शुरुआत फ़ारस (आज का ईरान) से हुई. बिरयानी करीब 500 साल पहले फारस में मांस और मसालों के साथ चावल पकाने की परंपरा थी. मुगल शासक जब भारत आए, तो वे अपने साथ यह शाही भोजन भी लेकर आए. भारत आने के बाद यहां के मसालों, चावल और स्थानीय स्वाद के अनुसार इसमें कई बदलाव हुए और धीरे-धीरे बिरयानी भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा बन गई. मुगलों के शासन के दौरान बिरयानी सबसे पहले शाही महलों में बनाई जाती थी. बाद में नवाबों, राजाओं और रियासतों की रसोई तक पहुंची. समय के साथ यह आम लोगों के बीच भी लोकप्रिय हो गई. आज भारत के लगभग हर राज्य में बिरयानी का अपना अलग स्वाद और शैली देखने को मिलती है.

बिरयानी कैसे बनाई जाती है?

बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन, मटन या सब्जियों को दही और मसालों में मेरिनेट किया जाता है. दूसरी ओर बासमती चावल को आधा पकाया जाता है. इसके बाद बड़े बर्तन में मांस या सब्जियों और चावल की परतें लगाई जाती हैं. ऊपर से तले हुए प्याज़, पुदीना, हरा धनिया, घी, केसर वाला दूध और गुलाब या केवड़ा जल डाला जाता है. फिर बर्तन को अच्छी तरह बंद करके धीमी आंच पर पकाया जाता है. इस प्रक्रिया को दम पकाना कहा जाता है, जिससे सभी मसालों की खुशबू और स्वाद चावल में समा जाता है.

 

Biryani

 

भारत की प्रसिद्ध बिरयानियां

  • हैदराबादी बिरयानी – भारत की सबसे प्रसिद्ध बिरयानी मानी जाती है. यह तीखे मसालों और दम शैली में पकाई जाती है.
  • कोलकाता बिरयानी – इसकी सबसे बड़ी पहचान इसमें डाला जाने वाला आलू और उबला अंडा है.
  • मालाबार बिरयानी – केरल की यह बिरयानी छोटे दाने वाले चावल और नारियल क्षेत्र के मसालों से बनाई जाती है.
  • अम्बूर और डिंडीगुल बिरयानी – तमिलनाडु की ये बिरयानियां अपने अलग मसालों और स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं.

बिरयानी के प्रकार

चिकन बिरयानी

मटन बिरयानी

वेज बिरयानी

पनीर बिरयानी

एग बिरयानी

फिश बिरयानी

Types of Biryani

 

 

 

शाही परंपरा की पहचान बिरयानी

बिरयानी सिर्फ चावल और मसालों का मेल नहीं है, बल्कि यह इतिहास, संस्कृति और शाही परंपरा की पहचान है. फारस से शुरू हुआ यह सफर मुगलों के माध्यम से भारत पहुंचा और यहां के मसालों, स्वाद और विविधता ने इसे दुनिया की सबसे प्रसिद्ध डिशों में शामिल कर दिया. आज हैदराबाद से लेकर लखनऊ, कोलकाता, केरल और भारत के हर कोने में बिरयानी अपने अलग स्वाद के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रही है.

Also Read : लोहरदगा : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: होटल, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड दुकानों का औचक निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य पदार्थ नष्ट

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *