Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: “मिशन सेवा” के तहत RPF ने चलती ट्रेन से गिरे यात्री की बचाई जान

Koderma: RPF पोस्ट कोडरमा के जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. चलती ट्रेन से...

RPF
कोडरमा: "मिशन सेवा" के तहत RPF ने चलती ट्रेन से गिरे यात्री की बचाई जान

Koderma: RPF पोस्ट कोडरमा के जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति को RPF बल ने समय रहते प्लेटफार्म पर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया. दिनांक 11/07/26 को आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के बल सदस्य ट्रेन पासिंग ड्यूटी में तैनात थे. इसी दौरान गाड़ी संख्या 12382 डाउन कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 पर सुबह करीब 10:36 बजे पहुंची. निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुली और ACP में जाकर रुक गई.

चलती ट्रेन से उतरने के क्रम हुई घटना 

ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, आनंद कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी नीतू कुमारी एवं स्टेशन पर मौजूद धनबाद से ड्रोन प्रशिक्षण हेतु आए आरक्षी राजेश पासवान ने गार्ड ब्रेक के पास पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में नीचे गिर गया है. घायल की पहचान मुस्ताक खान उम्र करीब 50 वर्ष, पिता सफायद खान, निवासी खेसकरी, थाना जयनगर, जिला कोडरमा के रूप में हुई. वह अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में चढ़ाने आए थे. गिरने से उनका दाहिना पैर चोटिल हो गया था.

परिजनों ने RPF कोडरमा की तत्परता के लिए आभार जताया

ट्रेन में मौजूद ट्रेन मैनेजर ने भी स्थिति देखते हुए ACP कर ट्रेन रोक दी. RPF जवानों ने यात्रियों के सहयोग से घायल को ट्रेन के नीचे से निकालकर प्लेटफार्म पर लाया. तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया और स्टेशन मास्टर को एंबुलेंस के लिए सूचना दी गई. एंबुलेंस आने में देरी होने के कारण घायल के परिजनों – पत्नी, बेटी और दामाद – उसे टेंपो से सदर अस्पताल कोडरमा इलाज के लिए ले गए. परिजनों ने RPF कोडरमा की तत्परता के लिए आभार जताया. इस घटना के कारण गाड़ी संख्या 12382 कोडरमा स्टेशन पर 10:35 से 10:40 बजे तक करीब 5 मिनट विलंबित रही.

ALSO READ: पलामू : पांकी-बालूमाथ मुख्य मार्ग बना जानलेवा, सड़क में बने गड्ढे हादसे को दे रहे निमंत्रण

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *