चाईबासा: ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर विशेष सफाई अभियान, फॉगिंग और ब्लीचिंग जारी

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा नगर परिषद द्वारा त्यौहार ईद मिलाद-उन-नबी के शांतिपूर्ण और स्वच्छ आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा नगर परिषद द्वारा त्यौहार ईद मिलाद-उन-नबी के शांतिपूर्ण और स्वच्छ आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है. नगर परिषद प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और फॉगिंग मशीन से सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जा रहा है. मुख्य रूप से बड़ी बाजार महोत्सव क्षेत्र, वार्ड संख्या 6, मस्जिद मुहल्ला और वार्ड संख्या 8, 9, 10, 11 में नगर परिषद के सफाईकर्मियों की टीम सक्रिय है. इन क्षेत्रों में सड़कों और गलियों की सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और किसी भी प्रकार की बीमारी का खतरा न रहे.

स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

इसके अतिरिक्त, त्योहार के मद्देनजर मस्जिद मुहल्ला और आस-पास के संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. यह फॉगिंग अभियान संक्रमण के फैलाव को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है. नगर परिषद प्रशासन ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और त्योहार के दौरान शांति और भाईचारे का संदेश फैलाएं. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर नगरवासियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे सफाईकर्मी यह सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं कि त्योहार का आयोजन बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो.

AlsoRead:झामुमो-कांग्रेस सरकार ने झारखंड को बना दिया ‘लूटखंड’, अब MMDR पर मचा रहे रोना: रघुवर दास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *