चतरा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियार और 4 चोरी की बाइकों के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

Chatra: चतरा जिले से अपराध जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले की सिमरिया थाना पुलिस ने गुप्त...

Chatra Police
गिरफ्तार अपराधी

Chatra: चतरा जिले से अपराध जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले की सिमरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस को न केवल अवैध हथियार मिले हैं, बल्कि चोरी की चार मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं. यह सफलता इलाके में वाहन चोरों और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी 

पुलिस को 25 अगस्त को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम- काशियातु (टोला चोरबोरा) का रहने वाला मुकेश गंझू अपने घर में अवैध हथियार और चोरी की गाड़ियां छिपाकर रखा हुआ है.  इस सूचना का सत्यापन होते ही, सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शुभम भाउसाहेब (IPS) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और टीम तुरंत एक्शन मोड में आ गई. पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के मुकेश गंझू के घर की घेराबंदी कर दी. पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मुकेश घर से निकलकर भागने लगा, लेकिन वहां मुस्तैद सशस्त्र बल के जवानों ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा.

इसके बाद जब पुलिस ने घर की सघन तलाशी ली, तो वहां से एक कंट्रीमेड (देशी) बंदूक और 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं. सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश गंझू (पिता- जेठू गंझू) के खिलाफ सिमरिया थाने में कांड संख्या- 150/26 दर्ज किया गया है. आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. चतरा पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: अपात्र राशन कार्ड धारियों पर अब होगी सख्त कार्रवाई , सत्यापन में कई नाम चिन्हित, गलत तरीके से लिया गया राशन भी वसूलेगा विभाग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *