Click Here
Click Here
Click Here

FIFA World Cup: स्पेन पहुंचा सेमीफाइनल में, बेल्जियम को हार का सामना करना पड़ा

Newswave Desk: फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया है. 2-1 से स्पेन ने बाजी मारी, बेल्जियम...

FiFa world cup
FiFa world cup(AI Photo)

Newswave Desk: फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया है. 2-1 से स्पेन ने बाजी मारी, बेल्जियम का इस टूर्नामेंट में सफर यही तक था. पूरे मैच के दौरान लामिन यमाल ने कई ऐसे मौके लाए, परंतु वह गोल करने में सफल नहीं हो सके. लेकिन मुकाबले में बेल्जियम के कुछ ऐसे कारनामे हैं, जो इस विश्व में भाग लेने वाला कोई ऑर टीम न कर सका. स्पेन के तरफ से पहला गोल फेबियन रुइज ने 30वें मिनट में किया. डी ओलमो ने गेंद को गोल के लिए किक किया, परंतु गोलकीपर ने डाइव लगाकर इसे गोल से बचा लिया. मध्य में तैनात फेबियन ने दौड़ लगाकर सीधा गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया. हालांकि इससे पूर्व में भी लामिन यमाल ने कई मौके तैयार किए, गोलपोस्ट तक गेंद को पहुंचाया, फिर भी लेकिन गोल नहीं कर पाए.

2026 फीफा में पहली बार

41वें मिनट में बेल्जियम के स्ट्राइकर चार्ल्स द केटेलेरे ने गोल पोस्ट में गोल देकर स्कोर 1-1 से बराबरी तो कर दिया था. राइट विंग पर खड़े खिलाड़ी ने क्रॉस मारकर, चार्ल्स ने शानदार हेडर से गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचाने का काम किया. बेल्जियम पहली टीम ऐसी बनी है जो इस वर्ल्ड कप में स्पेन को एक गोल मारा है. इसके पहले कोई भी टीम स्पेन के खिलाफ एक भी गोल दर्ज नहीं कर पाई है.

दूसरा गोल के लिए गोलकीपर जिम्मेदार

90 मिनट के खेल होने में 2 मिनट शेष बचा था, इसके बाद 5-6 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलने को था. मैच रोमांचक स्थिति में थी. स्पेन के मिड फील्डर ने बहुत दूर से बॉल को गोलपोस्ट की तरफ मारा. बेल्जियम के गोलकीपर को इस गेंद को रोकने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए थी लेकिन वे गेंद को कंट्रोल करने में असमर्थ रहे ऑर उनके हाथ से गेंद लगकर गई ऑर दूर हो गई. कुछ समय पहले आए मैदान पर मिकेल मैरिनो बड़ी गति से दौड़कर आए ऑर गोल कर दिए.

AlsoRead:इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पटना से आए युवक ने दो बच्चों की मां से की शादी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *