Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में एक दिन में तीन दर्दनाक घटनाएं, तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Palamu: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मूसाखाप गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,मृतका की पहचान रूपा देवी के...

पलामू
एक दिन में तीन दर्दनाक घटनाएं

Palamu: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मूसाखाप गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,मृतका की पहचान रूपा देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रूपा देवी की शादी 21 अप्रैल 2026 को इंदल भुइयां के साथ हुई थी. मृतका के पिता और भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के लिए रूपा देवी को आग लगाकर मार दिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

पांडू में छात्रा की संदिग्ध मौत, जहर खाने की आशंका

दूसरी घटना पांडू थाना क्षेत्र के तीसीबार गांव से सामने आई है,जहां अशोक राम की पुत्री रीता कुमारी की कथित रूप से जहर खाने से मौत हो गई, बताया जा रहा है कि रीता कुमारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ाई करती थी और छुट्टियों के दौरान अपने घर आई हुई थी. इसी बीच उसके जहर खाने की सूचना मिली, परिजनों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या, दुर्घटनावश जहर खाने या किसी अन्य कारण से हुई मौत है.

सतबरवा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

तीसरी घटना सतबरवा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

ALSO READ: राम मंदिर दान घोटाला: कांग्रेस ने पूछा- ‘जब PM की देखरेख में बना ट्रस्ट, तो चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री, भगवान राम किसी राजनीतिक दल की बपौती नहीं’

तीनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

तीनों घटनाओं में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मेदिनीनगर भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल पुलिस तीनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है, जांच पूरी होने के बाद ही इन घटनाओं से जुड़े तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *