Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर : हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चापड़ बरामद 

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 27 जून की रात डीडी बार के पास हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी...

Jamshedpur
हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 27 जून की रात डीडी बार के पास हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले के मुख्य आरोपी राहुल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद किया गया है.

निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चापड़ बरामद किया

27 जून की रात करीब 11:30 बजे बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के पास धारदार हथियार से हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था. SIT की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की. इसी क्रम में मुख्य आरोपी राहुल दुबे को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चापड़ भी बरामद किया.

कुल 13 आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार 

पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. गिरफ्तार आरोपी राहुल दुबे कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर का रहने वाला है. उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.पुलिस के अनुसार, मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *