Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: Old GMT कॉलोनी में लगातार गेट चोरी से दहशत, एक ही रात में तीन क्वार्टर बने निशाना

Bermo: बोकारो थर्मल स्थित ओल्ड जीएमटी कॉलोनी में इन दिनों लोहे के गेटों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे...

Old GMT कॉलोनी में लगातार गेट चोरी से दहशत
Old GMT कॉलोनी में लगातार गेट चोरी से दहशत

Bermo: बोकारो थर्मल स्थित ओल्ड जीएमटी कॉलोनी में इन दिनों लोहे के गेटों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष और दहशत का माहौल है. शुक्रवार की रात लोहा चोरों ने एक साथ तीन क्वार्टरों को निशाना बनाते हुए जीएमटी संख्या 8, 13 और 15 के लोहे के गेट तोड़कर ले जाने का प्रयास किया.

दो गेट लेकर फरार, एक भारी होने से मौके पर छूटा

चोर दो गेट अपने साथ ले जाने में सफल रहे, जबकि जीएमटी-13 का गेट भारी होने के कारण मौके पर ही छूट गया. इससे महज तीन-चार दिन पहले भी जीएमटी-10 का गेट चोरी हो चुका है. कॉलोनीवासियों का आरोप है कि डीवीसी प्रबंधन द्वारा रात्रि गश्ती के लिए होमगार्ड के जवान तैनात किए जाने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बोकारो थर्मल थाना पुलिस और डीवीसी प्रशासन पर गश्ती के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है.

ALSO READ: रांची: NET-JRF उत्तीर्ण छात्रों ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से लगाई गुहार, पीएचडी गाइड की कमी दूर करने में करें मदद

सुरक्षा बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग

इस संबंध में जब डीवीसी के जीएम एचआर सह प्रशासन एए कुजूर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई. लगातार हो रही इन चोरियों और प्रबंधन की उदासीनता से नाराज ओल्ड जीएमटी कॉलोनी के निवासियों ने डीवीसी प्रबंधन से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने, रात्रि गश्ती तेज करने और चोरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *