बेरमो: बीडीओ ने SIR कार्य का किया निरीक्षण, 14 जुलाई तक पूरा करने का दिया निर्देश

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित संध्याकालीन डिग्री कॉलेज में मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का शनिवार...

Bermo
बीडीओ ने SIR कार्य का किया निरीक्षण

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित संध्याकालीन डिग्री कॉलेज में मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का शनिवार को बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मुकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और संबंधित कर्मियों से SIR कार्य की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने सभी कर्मियों को कार्य में तेजी लाने और पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया.

‘SIR कार्य समय पर पूरा होना जरूरी है’

बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि SIR कार्य समय पर पूरा होना जरूरी है, ताकि आगे की निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके. उन्होंने सभी बीएलओ और कर्मियों को हर हाल में 14 जुलाई तक कार्य पूरा करने की समय-सीमा तय की.उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और निर्धारित मानकों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं. निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मियों ने भी तय समय के भीतर SIR कार्य पूरा करने का भरोसा दिया.इस मौके पर बीडीओ ने मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ALSO READ: चक्रधरपुर में इंसानियत की मिसाल, बीमार वृद्ध महिला का किया गया रेस्क्यू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *