Chakradharpur: एक असहाय वृद्ध महिला को मानवीय पहल के तहत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई.
गंदगी के बीच मिली थी वृद्ध महिला
जानकारी के अनुसार भारत भवन के समीप एक वृद्ध महिला लंबे समय से बीमार हालत में गंदगी के बीच पड़ी हुई थी.इसकी सूचना अधिकार मित्र रीना प्रधान को मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मदद के लिए कदम उठाया.

108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
रीना प्रधान ने अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा से संपर्क कर 108 एंबुलेंस की व्यवस्था कराई. इसके बाद अधिकार मित्रों और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने महिला का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.
ALSO READ: जमशेदपुर: बोड़ाम के सुदूर गांवों में पहुंची डालसा की मोबाइल वैन, ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी
अधिकार मित्रों की रही अहम भूमिका
इस मानवीय कार्य में अधिकार मित्र रीना प्रधान, श्वेता रवानी और सिस्टर दीपा ददेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. स्थानीय लोगों ने डालसा और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं.


