Click Here
Click Here
Click Here

बुण्डू में ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश

Bundu: केंद्र सरकार के “Catch the Rain” अभियान के तहत शनिवार को नगर पंचायत बुण्डू द्वारा जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन...

बुण्डू में 'Catch the Rain' जागरूकता रैली
बुण्डू में 'Catch the Rain' जागरूकता रैली

Bundu: केंद्र सरकार के “Catch the Rain” अभियान के तहत शनिवार को नगर पंचायत बुण्डू द्वारा जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली का उद्देश्य लोगों को वर्षा जल के संरक्षण और उसके समुचित उपयोग के प्रति जागरूक करना था. रैली में नगर पंचायत की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने जल संरक्षण से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर लोगों से वर्षा जल संचयन अपनाने और जल की प्रत्येक बूंद को बचाने की अपील की.

वर्षा जल संचयन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

इस दौरान नगर पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते जल संकट को देखते हुए वर्षा जल संचयन समय की आवश्यकता है. यदि प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण के प्रति जागरूक होकर छोटे-छोटे प्रयास करे, तो भविष्य में जल संकट से काफी हद तक बचा जा सकता है. नगर पंचायत ने आम नागरिकों से भी “Catch the Rain” अभियान से जुड़कर वर्षा जल संचयन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

ALSO READ: चाईबासा: रोटरेक्ट क्लब चाईबासा के नव मनोनीत पदाधिकारियों को भाजपा नगर अध्यक्ष ने दी शुभकामना

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *