Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: रोटरेक्ट क्लब चाईबासा के नव मनोनीत पदाधिकारियों को भाजपा नगर अध्यक्ष ने दी शुभकामना

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार ने रोटरेक्ट क्लब चाईबासा के नव मनोनीत अध्यक्ष विकास गुप्ता एवं सचिव...

Chaibasa: BJP city president congratulated the newly nominated office bearers of Rotary Club Chaibasa.

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार ने रोटरेक्ट क्लब चाईबासा के नव मनोनीत अध्यक्ष विकास गुप्ता एवं सचिव सौरव गुप्ता को नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. राकेश पोद्दार ने कहा कि दोनों युवा पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मिलकर समाजहित में बेहतर कार्य करेंगे, जिसका सकारात्मक लाभ समाज को मिलेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि रोटरेक्ट क्लब सामाजिक सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने कहा कि रोटरेक्ट क्लब एक उत्कृष्ट सामाजिक संगठन है, जो वर्षों से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है. क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं और रचनात्मक कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में जागरूकता एवं सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं. इस अवसर पर राकेश पोद्दार ने नवगठित टीम के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी समाज के विकास और जनकल्याण के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा.

यह भी पढ़ें: रांची: NET-JRF उत्तीर्ण छात्रों ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से लगाई गुहार, पीएचडी गाइड की कमी दूर करने में करें मदद

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *