Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: संकरी गलियों में अब नहीं रुकेगी जिंदगी, ई-रिक्शा एम्बुलेंस से मिलेगी मरीजों को तत्काल मदद

चक्रधरपुर: शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है. नगर परिषद चक्रधरपुर जल्द ही ई-रिक्शा एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की तैयारी में है....

Chakradharpur
चक्रधरपुर में बदलेगी स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर

चक्रधरपुर: शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है. नगर परिषद चक्रधरपुर जल्द ही ई-रिक्शा एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की तैयारी में है. इस पहल का उद्देश्य शहर की संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और ऐसे स्थानों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, जहां सामान्य एम्बुलेंस पहुंचने में परेशानी होती है.नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने बताया कि शुरुआती चरण में दो ई-रिक्शा एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है. इसके शुरू होने के बाद आपात स्थिति में मरीजों को कम समय में अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी.

स्ट्रेचर, ऑक्सीजन और फर्स्ट एड की होगी सुविधा

नगर परिषद के अनुसार, ई-रिक्शा एम्बुलेंस में मरीजों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था होगी. इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. यह सेवा खास तौर पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी.

कम खर्च में मिलेगी बेहतर सुविधा

ई-रिक्शा एम्बुलेंस पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ कम खर्च में संचालित की जा सकेगी. शहर के ऐसे क्षेत्रों में जहां बड़े वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं, वहां यह सेवा लोगों के लिए काफी मददगार होगी.नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि शहर के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से मरीजों को समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में आने वाली दिक्कतें कम होंगी.नगर परिषद ने उम्मीद जताई है कि यह पहल चक्रधरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी. इससे आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सकेगी.

ALSO READ: चाईबासा: रोटरेक्ट क्लब चाईबासा के नव मनोनीत पदाधिकारियों को भाजपा नगर अध्यक्ष ने दी शुभकामना

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *