Click Here
Click Here
Click Here

गोवा टूर में ‘पार्षद पति’, घर पर जिम्मेदारियों में महिला पार्षद! हजारीबाग उप महापौर चुनाव से पहले सियासत में नया ‘टूरिज़्म मॉडल’

हजारीबाग : नगर निगम चुनाव के बाद अब उप महापौर की कुर्सी को लेकर शहर की सियासत गरमा गई है. 36 वार्ड...

हजारीबाग : नगर निगम चुनाव के बाद अब उप महापौर की कुर्सी को लेकर शहर की सियासत गरमा गई है. 36 वार्ड पार्षदों वाले इस निगम में महापौर का चुनाव हो चुका है और अब उप महापौर के लिए जोड़-तोड़ का दौर शुरू हो गया है. इस पद के लिए फिलहाल अभिनाश यादव और रश्मि प्रिया का नाम चर्चा में है. उप महापौर बनने के लिए 36 में से कम से कम 19 पार्षदों का समर्थन जरूरी है और इसी गणित ने पिछले एक हफ्ते से राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. इसी बीच खबर सामने आई कि करीब 24 पार्षद अचानक शहर से गायब हो गए थे और उनके फोन भी बंद मिल रहे थे.

महिला पार्षद नहीं, ‘पार्षद पति’ कर रहे सियासत
सूत्रों के मुताबिक ये पार्षद किसी राजनीतिक बैठक में नहीं बल्कि गोवा की सैर पर थे, जहां सियासी रणनीति के साथ-साथ मौज-मस्ती भी चल रही थी. खास बात यह रही कि नगर निगम के 36 में से 22 वार्डों में महिला पार्षद चुनी गई हैं, लेकिन इस यात्रा में वे नजर नहीं आईं. चर्चा है कि उनकी जगह उनके ‘पार्षद पति’ गोवा में मौजूद थे और वहीं से सियासी समीकरण साधे जा रहे थे. बताया जा रहा है कि इस पूरे ‘राजनीतिक पर्यटन’ का खर्च शहर के एक बड़े नेता ने उठाया. अब शुक्रवार देर रात यह पूरा दल लौट आया है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गोवा यात्रा करवाने वाले ही उप महापौर की कुर्सी की चाबी अपने पास रखने में सफल हो सकते हैं. ऐसे में शहर की जनता यह देख रही है कि नया उप महापौर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बनेगा या गोवा टूर की रणनीति से.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *