Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू कांग्रेस का BJP पर हमला, दिल्ली में छात्रों पर लाठी-पैलेट गन चलवाने वाली BJP झारखंड में कर रही हितैषी बनने का ढोंग

Palamu: पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव अभिषेक तिवारी ने एक प्रेस बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा...

Palamu Congress attacks BJP, says BJP, which used batons and pellet guns against students in Delhi, is pretending to be a well-wisher in Jharkhand.

Palamu: पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव अभिषेक तिवारी ने एक प्रेस बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के हितैषी होने का दिखावा कर राजनीतिक लाभ लेने का सपना देख रही है, जो कभी पूरा नहीं होगा. देश और प्रदेश के छात्रों ने दिल्ली से लेकर झारखंड तक भाजपा का छात्र-विरोधी चेहरा अच्छी तरह देख लिया है.

दिल्ली से रांची तक छात्र आंदोलनों को दबाने और भड़काने का आरोप

जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव अभिषेक तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां और पैलेट गन चलाई गई थीं. वहीं, बीते दिन रांची में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान भाजपा ने असामाजिक तत्वों को शामिल कर माहौल को हिंसक बनाया. इसी साजिश के तहत पुलिस को लाठीचार्ज के लिए मजबूर किया गया ताकि छात्र पिटें और मामला राजनीतिक रूप ले सके.

भाजपा के झारखंड बंद से छात्रों ने बनाई दूरी, बेनकाब हुई साजिश

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा चाहे झारखंड बंद का आह्वान करे या कोई अन्य हथकंडा अपनाए, लेकिन आज की ‘GenZ’ और छात्र वर्ग इस राजनीति को समझ चुके हैं. भाजपा द्वारा छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है. छात्रों ने भाजपा के बंद के आह्वान से खुद को दूर रखकर यह साबित कर दिया है कि वे अपनी लड़ाई को किसी पार्टी का राजनीतिक एजेंडा नहीं बनने देंगे.

महागठबंधन सरकार छात्रों के साथ, राहुल गांधी की पहल पर होगा समाधान

जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव तिवारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और झारखंड की महागठबंधन सरकार छात्रों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है. सरकार की प्राथमिकता आंदोलन पर राजनीति करना नहीं, बल्कि उनकी जायज मांगों का ठोस समाधान निकालना है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी छात्रों के मुद्दों पर अपना स्पष्ट रुख रखा है. वर्तमान में विधानसभा सत्र जारी है और पूरी उम्मीद है कि जल्द ही छात्रों के हित में ठोस और सकारात्मक फैसले लिए जाएंगे.

ALSO READ : छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कल पलामू में ‘झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह’, एक दिवसीय अनशन पर बैठेंगे सूर्या सोनल सिंह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *