Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग घायल, एक की स्थिति गंभीर

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला–दंगवार मुख्य सड़क पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. जपला...

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला–दंगवार मुख्य सड़क पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. जपला से अपने घर बराही गांव लौट रहे बाइक सवारों को चिरैयाखाड़ के पास पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. बराही गांव निवासी बुचून राम और रवि कुमार रवि बाइक से जपला से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान दंगवार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी.

पिकअप वाहन लेकर ड्राइवर फरार

घटना के बाद पिकअप वाहन चालक गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. बुचून राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया. जबकि दूसरे घायल का इलाज हुसैनाबाद में ही किया जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *