Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

Palamu: मिडिल ईस्ट के देशों में बढ़ते तनाव का सीधा असर घरेलू गैस और व्यवसायिक चूल्हों पर साफ दिखाई दे रहा है....

Palamu: मिडिल ईस्ट के देशों में बढ़ते तनाव का सीधा असर घरेलू गैस और व्यवसायिक चूल्हों पर साफ दिखाई दे रहा है. पलामू में गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी है. पलामू जिले में सबसे ज्यादा प्रभाव कमर्शियल सिलेंडरों पर पड़ा है. स्थिति ऐसी हो गयी है कि बाजार में कमर्शियल सिलेंडर आसानी से नहीं मिल पा रहा है. इससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. घरेलू उपभोक्ताओं को भी राहत नहीं मिल रही है. उन्हें बुकिंग कराने के लगभग 25 दिनों बाद ही सिलेंडर की आपूर्ति हो पा रही है.

शादी के मौसम में बढ़ी परेशानी

गैस की किल्लत ने पलामू के होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय को बुरी तरह प्रभावित किया है. बता दें कि इस समय शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों का सीजन चल रहा है. मेहमानों और ग्राहकों की भारी भीड़ के बीच गैस न मिलना संचालकों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. इससे निपटने के लिए वे वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेकर किसी तरह अपना काम चला रहे हैं. भारी मांग है लेकिन आपूर्ति कम है. इससे स्थानीय व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है. संकट के बीच किसी तरह अपनी सेवाएं देने की कोशिशों में व्यवसायी लगे हुए हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *