पलामू: ‘राज्य में विकास थम गया, भ्रष्टाचार चरम पर’ – श्वेतांक गर्ग

Palamu: BJP युवा नेता श्वेतांक गर्ग ने कहा कि झारखंड आज एक ऐसे नाजुक मोड़ पर खड़ा है, जहां राज्य का विकास...

पलामू
श्वेतांक गर्ग , BJP युवा नेता

Palamu: BJP युवा नेता श्वेतांक गर्ग ने कहा कि झारखंड आज एक ऐसे नाजुक मोड़ पर खड़ा है, जहां राज्य का विकास पूरी तरह थमता हुआ नजर आ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के नेतृत्व में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है, खोखले वादों और झूठी उम्मीदों के सहारे सत्ता में आई सरकार से लोगों की उम्मीदें अब पूरी तरह टूट चुकी हैं.

विकास कार्य ठप, योजनाएं फाइलों तक सीमित

श्वेतांक गर्ग ने कहा कि राज्य के बुनियादी ढांचे, सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में कोई नया या ठोस काम दिखाई नहीं दे रहा है. विकास योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित रह गई हैं और उनका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है, युवाओं को रोजगार देने के वादे भी सिर्फ चुनावी नारों तक सिमटकर रह गए हैं.

भ्रष्टाचार ने सरकारी व्यवस्था को जकड़ा

उन्होंने आरोप लगाया कि आज आम नागरिक के लिए बिना रिश्वत दिए किसी भी सरकारी दफ्तर में अपना जायज काम कराना मुश्किल हो गया है. ब्लॉक स्तर से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा विकास कार्यों में खर्च होने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है.

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

BJP युवा नेता ने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन चोरी, डकैती, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों की घटनाएं सामने आ रही हैं, बहू-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है और पुलिस प्रशासन कानून का इकबाल कायम करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है. इससे आम जनता के बीच भय का माहौल बना हुआ है.

ALSO READ: गिरिडीह: SIR-2026 अभियान को लेकर गिरिडीह प्रशासन सक्रिय, बेंगाबाद में घर-घर पहुंचे DC रामनिवास यादव

जनता से जागरूक होने की अपील

श्वेतांक गर्ग  ने कहा कि झारखंड की जनता अब सरकार से जवाब मांग रही है कि आखिर कब तक राज्य इस अव्यवस्था की आग में झुलसता रहेगा. उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड सही नेतृत्व के अभाव में लगातार पिछड़ता जा रहा है, अब समय आ गया है कि जनता जागरूक होकर अपनी आवाज बुलंद करे, ताकि राज्य को फिर से विकास और प्रगति के रास्ते पर लाया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *