भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीः आदित्य साहू

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.कहा कि वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में आकंठ डूबी...

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.कहा कि वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में आकंठ डूबी कांग्रेस आज अयोध्या राम मंदिर पर घड़ियाली आंसू बहा रही है.कांग्रेस पार्टी के नेता प्रेसवार्ता कर सवाल पूछते चल रहे हैं. यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान न्यायालय में एफिडेविट कर कहा कि राम एक काल्पनिक पात्र हैं जिनका कोई जन्मस्थान नहीं.ये वही कांग्रेस है जिसने कारसेवकों पर गोली चलाने ,कारसेवकों की हत्या का समर्थन किया.जब उच्चतम न्यायालय ने वर्षों से तिरपाल में रह रहे रामलला को उनके जन्मस्थान को सही माना तब भी कांग्रेस पार्टी खुशी जाहिर नहीं कर सकी. और जब भव्य मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा हुई तो कांग्रेस पार्टी के नेता चाहे सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी आमंत्रण तक स्वीकार नहीं किया.

यूपी सरकार करा रही है जांच

आज चढ़ावा मामले में कुछ अनियमितताएं उजागर हुई हैं जिसकी तेजी से उत्तरप्रदेश सरकार जांच करा रही है , जो दोषी चिन्हित हो रहे उनपर त्वरित कार्रवाई हो रही हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी को राम मंदिर की चिंता सताने लगी.कांग्रेस पार्टी के चाल चरित्र से जनता परिचित है. सनातन संस्कृति और इसके सम्मान बढ़ाने को लेकर कांग्रेस ने कभी चिंता नहीं की. सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस नेतृत्व ने ही तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को नहीं जाने का दबाव बनाया था जबकि राजेंद्र बाबू अपने निर्णय से नहीं डिगे. कांग्रेस पार्टी राम मंदिर की चिंता छोड़ अपने वोट बैंक की चिंता करे.तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति ही कांग्रेस की आत्मा है.

Read Also: बिहार कांग्रेस की कलह ने बिगाड़ा नीट आंदोलन का खेल, टला राहुल गांधी का पटना दौरा, अब देवभूमि से मचेगा सियासी घमासान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *