जमशेदपुर : बहरागोड़ा में 1.50 करोड़ के पन्ना के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 बाइक और 3 मोबाइल जब्त

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम पुलिस को रत्न तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. बहरागोड़ा बस स्टैंड के पास छापेमारी कर पुलिस...

बहरागोड़ा में 1.50 करोड़ के पन्ना के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम पुलिस को रत्न तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. बहरागोड़ा बस स्टैंड के पास छापेमारी कर पुलिस ने करीब 1 किलो 95 ग्राम पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद पन्ना की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है. वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बहरागोड़ा बस स्टैंड के आसपास पन्ना की तस्करी होने वाली है. सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घाटशिला के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो दोपहिया वाहनों के साथ खड़े तीन संदिग्धों को घेर लिया. पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें पकड़ लिया.

2,300 रुपये नकद किए गए जब्त 

तलाशी के दौरान आरोपी विनय पातर की स्कूटी की डिक्की से प्लास्टिक में रखा 1 किलो 95 ग्राम पन्ना बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से दोपहिया वाहन, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2,300 रुपये नकद भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय पातर, सिद्धेश्वर कालिन्दी और स्नेहाशिष मंगराज के रूप में हुई है. तीनों पूर्वी सिंहभूम के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी विनय पातर के खिलाफ पहले भी गुड़ाबांदा थाना में खनिज तस्करी और चोरी का मामला दर्ज है.

विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी 

इस संबंध में बहरागोड़ा थाना में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय वन अधिनियम, पुरावशेष एवं बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम तथा खान एवं खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पन्ना कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में रत्न तस्करी के बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.

ALSO READ : सरायकेला : ट्रेन पकड़ने से पहले चेक कर लें लिस्ट, आद्रा मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय और रूट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *