तेल टैंकर ने बाइक में मारा धक्का, इलाज के दौरान युवक की मौत  

Ranchi: राजधानी के हवाई नगर के रोड नंबर-02 और 07 के बीच शुक्रवार की रात 8:30 बजे एक तेल टैंकर(JH02BV7079) ने करण...

Chaibasa: Former policeman dies tragically in a road accident near Jharbeda

Ranchi: राजधानी के हवाई नगर के रोड नंबर-02 और 07 के बीच शुक्रवार की रात 8:30 बजे एक तेल टैंकर(JH02BV7079) ने करण कुमार के बाइक में धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल करण कुमार को तत्काल तुपुदाना स्थित देवनिका अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद करण कुमार के पिता कृष्णा कुमार ने तेल टैंकर के चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से धक्का मारने के मामले में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

सिंह मोड़ से घर लौट रहे थे करण

प्राथमिकी में नौ जुलाई की रात करीब 8.30 बजे करण कुमार हटिया के सिंह मोड़ से अपने घर बिरसा चौक लौट रहे थे. इसी दौरान हवाई नगर रोड नंबर-2 और 7 के बीच तेजी और लापरवाही से चल रहे तेल टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी. इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read Also: बिहार कांग्रेस की कलह ने बिगाड़ा नीट आंदोलन का खेल, टला राहुल गांधी का पटना दौरा, अब देवभूमि से मचेगा सियासी घमासान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *