सरायकेला : ट्रेन पकड़ने से पहले चेक कर लें लिस्ट, आद्रा मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय और रूट

Seraikela: यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रखरखाव कार्य के कारण 13 जुलाई से 19...

Seraikela
आद्रा मंडल में कई MEMU ट्रेनें रद्द

Seraikela: यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रखरखाव कार्य के कारण 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के संयुक्त कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है. इस दौरान कई MEMU ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया जाएगा. वहीं, कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार, निम्न ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगा

68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल MEMU: 13, 16, 17 और 19 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.
68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा MEMU: 14, 17 और 19 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.
68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा MEMU: 19 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल MEMU: 13 और 16 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.
68056 टाटानगर–आसनसोल MEMU: 14, 15 और 18 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.
कई ट्रेनों का बदला रहेगा परिचालन

रोलिंग ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा

68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम MEMU: 17 और 19 जुलाई को आद्रा तक/से चलेगी. आद्रा–आसनसोल मार्ग पर परिचालन रद्द रहेगा.
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल MEMU: 15, 17 और 18 जुलाई को आद्रा तक/से चलेगी. आद्रा–पुरुलिया खंड रद्द रहेगा.
18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर MEMU: 14, 17 और 19 जुलाई को महुदा तक/से चलेगी. महुदा–गोमो मार्ग पर परिचालन नहीं होगा.
68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल MEMU: 16 जुलाई को पुरुलिया तक/से चलेगी. पुरुलिया–टाटानगर खंड रद्द रहेगा.
68060 आसनसोल–बाराभूम MEMU: 14, 15 और 18 जुलाई को आद्रा से रवाना होगी. आसनसोल–आद्रा खंड रद्द रहेगा.
68055 आसनसोल–टाटानगर MEMU: 14, 15 और 18 जुलाई को आद्रा में समाप्त होगी. आद्रा–टाटानगर खंड रद्द रहेगा.
एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया है

18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस: 13, 16 और 17 जुलाई को खड़गपुर से 1 घंटे देरी से रवाना होगी
18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस: 14 जुलाई को 1 घंटे और 15 एवं 18 जुलाई को 2 घंटे देरी से हटिया से खुलेगी

परेशानी के लिए रेल प्रशासन ने जताया खेद

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके. रखरखाव कार्य के कारण होने वाली परेशानी के लिए रेल प्रशासन ने खेद जताया है.

ALSO ROAD: पाकुड़: महिला हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग ने टांगी से मारकर कर दी थी हत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *