Bokaro: बोकारो शिप अबेकस की ओर से कैंप 2 स्थित टाउन हॉल में रविवार को भव्य ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बोकारो के विभिन्न विद्यालयों के करीब 5000 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में बच्चों ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषयों पर आकर्षक चित्र उकेरे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिप अबेकस के रांची हेड इकबाल सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. ड्राइंग जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और सृजनात्मक क्षमता को विकसित करने का बेहतर माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि शिव अबेकस भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षकों, अभिभावकों एवं शिप अबेकस की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. कार्यक्रम के दौरान पूरे टाउन हॉल में उत्साह का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिप अबेकस की इस पहल की सराहना की.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद
