Bokaro: शिप अबेकस की ओर से रविवार को सेक्टर कैंप-2 स्थित टाउन हॉल में भव्य ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बोकारो के विभिन्न स्कूलों के करीब 5,000 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का विषय ‘सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा’ रखा गया था। बच्चों ने इन विषयों पर रंगों के माध्यम से आकर्षक और संदेशपूर्ण चित्र बनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया.
बच्चों की रचनात्मकता को मिला मंच
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिप अबेकस के रांची हेड इकबाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि ड्राइंग जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच को निखारने का बेहतर माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि शिप अबेकस आगे भी विद्यार्थियों के लिए ऐसे शैक्षणिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहे.
अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षकों, अभिभावकों और शिप अबेकस की टीम की अहम भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान टाउन हॉल में उत्साह का माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की.
ALSO READ: कोडरमा: कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, SIR अभियान और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
