कोडरमा पहुंचे कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार बैठा, संगठन मजबूत करने और SIR अभियान पर दिया बड़ा संदेश

Koderma: कांके विधानसभा के कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार बैठा के कोडरमा आगमन पर जिला परिसदन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक के...

Koderma
मौके पर मौजूद विधायक व अन्य कार्यकर्ता

Koderma: कांके विधानसभा के कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार बैठा के कोडरमा आगमन पर जिला परिसदन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. इस अवसर पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में जिले में संगठन की मजबूती, पार्टी की आगामी रणनीति तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

सभी कार्यकर्ता, BLA व पदाधिकारी BLO के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर करें कार्य

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा, कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी से सुनिश्चित होती है. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं पदाधिकारी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे. उन्होंने कोडरमा जिला कांग्रेस द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं.

प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी- प्रकाश रजक

अपने संबोधन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा, कि मतदाता सूची केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकार का आधार है. प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर पात्र मतदाताओं को जागरूक करने, उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा BLO के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. प्रकाश रजक ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनसंपर्क और संगठनात्मक एकजुटता के बल पर कांग्रेस पार्टी जनहित के प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के अपने दायित्व का निर्वहन करती रहेगी.

अहमद अंसारी एवं जमील आलम ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता 

बैठक के दौरान झुमरी तिलैया निवासी अहमद अंसारी एवं मरकच्चो निवासी जमील आलम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. विधायक सुरेश कुमार बैठा एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने माला पहनाकर दोनों का पार्टी परिवार में स्वागत किया. इस अवसर पर नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के जुड़ने से कोडरमा जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा. कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मनोज सहाय ‘पिंकू’, प्रदेश सचिव चंद्रभूषण साहू, राजनीतिक पासवान, सोनू वारसी, दशरथ पासवान, कासिम अंसारी, पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनंत कुमार मेहता, नगर अध्यक्ष संजय सेठ, कयूम उद्दीन, हीरामन रजक, कैलाश रजक, धीरज कुमार, संजय कुमार वर्मा, संतोष यादव, एम. चंद्रा, असगर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बोकारो में रंगों का महाकुंभ, 5 हजार बच्चों ने ड्राइंग के जरिए दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *