‘राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा भ्रष्टाचारियों को बचा रही है’ : कांग्रेस

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार करते हुए...

BJP, which does politics in the name of Ram, is protecting the corrupt: Congress

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा तथ्यों से ध्यान भटकाने और भ्रष्टाचार के आरोपों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है. राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने केवल यह मांग की है कि भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए धन का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए और यदि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. उन्होंने सवाल किया कि अगर सब कुछ ठीक था, तो उत्तर प्रदेश सरकार को मामले की जांच कराने की जरूरत क्यों पड़ी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जवाब देने के बजाय धर्म और इतिहास की आड़ लेती है. उनके मुताबिक, भगवान श्रीराम सत्य, न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं, लेकिन भाजपा उनके नाम पर राजनीति कर रही है और सवाल उठाने वालों को निशाना बना रही है.

यह भी पढ़ें: जमीन हड़पने के लिए किया साजिश, बंटवारे के नाम पर बना लिया पावर ऑफ अटॉर्नी, जीरो एफआइआर के बाद सदर थाना में केस दर्ज

‘कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाती रहेगी’

कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था हैं. राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया धन जनता की अमानत है और उसकी एक-एक पाई का हिसाब देना मंदिर प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है. राकेश सिन्हा ने भाजपा से मांग की कि चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस रामभक्तों की आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाती रहेगी.

यह भी पढ़ें: अटल स्मृति वेंडर मार्केट के दुकानदारों से मिलीं महापौर, कहा- किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *