Saraikela: शहर के सबसे व्यस्त बिरसा चौक पर वर्षों से बना जानलेवा गड्ढा अब पूरी तरह ठीक कर दिया गया है. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के प्रयास से रविवार को गड्ढे की स्थायी मरम्मत का काम पूरा हुआ, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है.बिरसा चौक का यह गड्ढा लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था. सड़क के बीच बने गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी मरम्मत की मांग भी उठाई थी.
नगर पंचायत अध्यक्ष ने पहल कर कराया समाधान
लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने उपायुक्त और पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से संपर्क कर गड्ढे की मरम्मत के लिए पहल की. लगातार प्रयास और संबंधित विभागों के सहयोग के बाद रविवार को इसकी स्थायी मरम्मत कर दी गई.नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर लगातार काम किया जा रहा है.
लोगों ने जताई खुशी
गड्ढे की मरम्मत के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. लोगों का कहना है कि बिरसा चौक से गुजरना अब पहले की तुलना में सुरक्षित हो गया है. लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास की सराहना की.मरम्मत के बाद अब इस व्यस्त मार्ग पर दुर्घटना की संभावना कम होगी और आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी.
READ ALSO: चाईबासा में JKA का एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा आयोजित
