कोडरमा: चंदवारा में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग घायल, सदर अस्पताल रेफर

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के बजरंगबली मोड़ के पास रविवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल...

Koderma:
बाइक की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग घायल

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के बजरंगबली मोड़ के पास रविवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से टिकवा टांड निवासी 70 वर्षीय भरथ रजक घायल हुए हैं.

हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पहुंचकर घायल बुजुर्ग को संभाला और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.स्थानीय लोगों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में भरथ रजक का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

ALSO READ: जमीन हड़पने के लिए किया साजिश, बंटवारे के नाम पर बना लिया पावर ऑफ अटॉर्नी, जीरो एफआइआर के बाद सदर थाना में केस दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *