चाईबासा में JKA का एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा आयोजित

Chaibasa: JKA इंडिया झारखंड की ओर से रविवार को संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह...

कराटे प्रशिक्षण शिविर में शामिल खिलाड़ी एवं अतिथि
चाईबासा में JKA का एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर

Chaibasa: JKA इंडिया झारखंड की ओर से रविवार को संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण एवं परीक्षा का संचालन JKA इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर सिहान आनंद रत्ना (ब्लैक बेल्ट सातवीं डॉन, जापान) ने किया. वे इस कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र के मुंबई से चाईबासा पहुंचे थे.

150 कराटेकारों ने लिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम का शुभारंभ सिहान आनंद रत्ना, संत जेवियर बॉयज स्कूल चाईबासा के प्रधानाध्यापक सह संत जेवियर स्कूल ऑडिटोरियम के डायरेक्टर फादर यूजिन एक्का, जेकेए झारखंड के अध्यक्ष सह मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसई पंकज कुमार सिंह, JKA झारखंड के उपाध्यक्ष इरशाद अली, जेकेए झारखंड के सहायक सचिव सेंसई डॉ. अमरेश अनीश, समाजसेवी सीताराम सिंह तथा राजेश रंजन तिग्गा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रशिक्षण शिविर में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 150 कराटेकारों ने भाग लिया. शिविर के दौरान प्रतिभागियों को कराटे की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया तथा ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा भी आयोजित की गई. आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों से खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल में वृद्धि होती है तथा उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर मिलता है. कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ.

ALSO READ: जामताड़ा में 94.47% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म, 28.55% फॉर्म का हुआ डिजिटाइजेशन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *