Saraikela: चांडिल वन क्षेत्र के छोटा लापांग गांव के समीप नदी किनारे एक टस्कर गजराज को भ्रमण करते देखा गया है. हाथी की मौजूदगी की खबर मिलते ही कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न गांवों में दहशत फैल गई है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन तक राहत थी, लेकिन पश्चिम बंगाल सीमा से सटे अयोध्या पहाड़ से हाथी के प्रवेश करने के बाद से लोगों की रात की नींद उड़ गई है. गांव के आसपास हाथी के आने की बात सुनते ही लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि पता नहीं आज रात किसके आंगन में पहुंच जाए. धीरे-धीरे हाथी जंगल और नदी होते हुए गांव के आसपास पहुंच रहा है. गांववाले डर के मारे रात भर जागते हैं. वन विभाग को सूचना दे दी गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.
सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र में टस्कर हाथी की दस्तक, सीमावर्ती गांवों में दहशत
Saraikela: चांडिल वन क्षेत्र के छोटा लापांग गांव के समीप नदी किनारे एक टस्कर गजराज को भ्रमण करते देखा गया है. हाथी...
सम्बंधित ख़बरें
