चक्रधरपुर: सालों पुरानी समस्या का होगा अंत! विजय नगर में जल निकासी के लिए ह्यूम पाइप लगाने का काम शुरू

Chakradharpur: नगर परिषद क्षेत्र के विजय नगर में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा...

Chakradharpur
पुरानी जलजमाव समस्या के समाधान की पहल तेज
Chakradharpur:  नगर परिषद क्षेत्र के विजय नगर में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है. बरसात के दिनों में जलजमाव से परेशान स्थानीय लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है.बताया गया कि विजय नगर में विधायक निधि से नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन पानी की उचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के समय नाली का पानी जमा हो जाता था और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

 जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद

स्थानीय समस्या को देखते हुए चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग के सहयोग से ह्यूम पाइप लगाकर नाली के पानी को नदी की ओर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है.

‘बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की जिम्मेदारी है’

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की जिम्मेदारी है और जनहित से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने जताया आभार 

इधर, स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है. लोगों का कहना है कि नाली निर्माण के बाद भी जल निकासी की समस्या बनी हुई थी, लेकिन अब ह्यूम पाइप लगने से बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है. उन्होंने इस कार्य के लिए नगर परिषद और एनएच विभाग के प्रति आभार जताया.

READ ALSO : बोकारो: कसमार के शैडो बूथों पर पहुंचे अपर समाहर्ता, बीएलओ को दिए जरूरी निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *