रांची स्मार्ट सिटी में बुजुर्ग दंपत्ति से बदतमीजी करने वाले JVM श्यामली स्कूल के छात्र हिरासत में, पुलिस पर झाड़ रहे थे ‘हाई कोर्ट के वकील’ पिता की धौंस

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के हाई-टेक कहे जाने वाले स्मार्ट सिटी परिसर से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला...

Students of JVM Shyamali School, who allegedly misbehaved with an elderly couple in Ranchi Smart City, are in custody. They were allegedly intimidating police with their father's influence, a 'High Court lawyer'.

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के हाई-टेक कहे जाने वाले स्मार्ट सिटी परिसर से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शाम के वक्त टहलने निकले एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ कुछ रईसजादों ने सरेआम बदतमीजी और हूटिंग की. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के छात्रों को हिरासत में लिया है, हालांकि, हिरासत में आने के बाद भी आरोपियों की हनक कम नहीं हुई और वे पुलिसकर्मियों पर ही अपने रसूख की धौंस जमाने लगे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र में टस्कर हाथी की दस्तक, सीमावर्ती गांवों में दहशत

सरेराह बुजुर्गों से बदतमीजी, खौफ में आया दंपत्ति

मिली जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग दंपत्ति रोज की तरह रविवार की शाम रांची स्मार्ट सिटी परिसर में वॉक कर रहे थे. इसी दौरान JVM श्यामली स्कूल के चार लड़कों ने उन्हें निशाना बनाया. लड़कों ने बुजुर्ग दंपत्ति को देखकर सरेआम हूटिंग शुरू कर दी और उनके साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया. लड़कों की इस अचानक और आक्रामक हरकत से बुजुर्ग दंपत्ति बुरी तरह डर गए और सहम गए. खुद को असुरक्षित पाकर उन्होंने तुरंत परिसर में तैनात पुलिस बल को इसकी सूचना दी.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो को दबोचा, दो फरार

बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और घेराबंदी कर मौके से दो आरोपी लड़कों को धर दबोचा. हालांकि, इस दौरान उनके दो अन्य साथी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पकड़े गए दोनों लड़के पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. वे फरार हुए अपने दोनों साथियों के नाम और पते बताने से साफ इनकार कर रहे हैं ताकि उन्हें बचाया जा सके. पुलिस जांच में पता चला है कि हिरासत में लिए गए लड़कों में से एक मुख्य आरोपी रांची के प्रतिष्ठित मेकोन कॉलोनी का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

मेरे पिता हाई कोर्ट के क्रिमिनल एडवोकेट हैं, पुलिस पर रौब

थाने लाए जाने के बाद मुख्य आरोपी लड़के के तेवर ढीले होने के बजाय और बढ़ गए. उसने कानून का खौफ खाने के बजाय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ही धमकाना शुरू कर दिया. लड़के ने पुलिस पर धौंस जमाते हुए कहा, मेरे पिता झारखंड हाई कोर्ट के जाने-माने क्रिमिनल एडवोकेट हैं. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. पुलिस ज्यादा आगे न बढ़े.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *