पलामू: गांधी मैदान में आवारा कुत्तों का आतंक, आधे घंटे में 10 बच्चों को काटा, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग

Palamu: झारखंड के पलामू स्थित नगर निगम क्षेत्र के गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में रविवार शाम एक आवारा कुत्ते...

पलामू के गांधी मैदान में आवारा कुत्तों का आतंक
पलामू के गांधी मैदान में आवारा कुत्तों का आतंक

Palamu: झारखंड के पलामू स्थित नगर निगम क्षेत्र के गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में रविवार शाम एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया. इस दौरान कुत्ते ने महज़ आधे घंटे के भीतर एक-एक कर 10 बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह काट लिया. इस अचानक हुए हमले के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

घायलों का अस्पताल में कराया गया उपचार

घटना के तुरंत बाद घायल बच्चों के परिजन उन्हें लेकर आनन-फानन में MRMCH (मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सभी घायल बच्चों का तुरंत प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें आवश्यक दवाओं के साथ एंटी-रैबीज वैक्सीन लगाई गई. राहत की बात यह है कि चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है.

नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल

इस बड़ी घटना के बाद स्थानीय निवासियों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का स्पष्ट आरोप है कि गांधी मैदान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है. इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम से शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते निगम जागा होता तो आज यह बड़ी घटना नहीं होती. घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पूरे इलाके में विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

ALSO READ: बोकारो: कसमार के शैडो बूथों पर पहुंचे अपर समाहर्ता, बीएलओ को दिए जरूरी निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *