सिमडेगा : बच्चों संग DFO ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Simdega : बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सिमडेगा डीएवी DAV...

वृक्षारोपण

Simdega : बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सिमडेगा डीएवी DAV स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएफओ DFO शशांक शेखर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर डीएफओ DFO ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार है. पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है. प्रदूषण को कम करते है और धरती के तापमान को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, अल नीनो और अनियमित वर्षा जैसी समस्याओं के पीछे वनों की लगातार हो रही कटाई एक प्रमुख कारण है. उन्होंने बताया कि एक पेड़ लगभग 50 वर्षों तक ऑक्सीजन देने के साथ-साथ मिट्टी और जल संरक्षण में भी अहम योगदान देते है.

हर साल कम से कम पांच पौधे लगायें

उन्होंने कहा कि झारखंड में लगभग 29 प्रतिशत वन क्षेत्र होना आवश्यक है, जबकि वर्तमान में यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है. ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम पांच पौधे लगाने और उनकी तीन वर्षों तक नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने वृक्षों के महत्व पर आधारित एक आकर्षक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

 

ALSO READ : 100 दिनों में हो जा रही ACB से गिरफ्तार CO की बेल, तीन साल में तीन CO रांची से अरेस्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *