Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के पास रविवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान विद्यापति नगर निवासी अभिषेक गिरी के रूप में हुई है. घायल को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
हमले से मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ युवकों ने अभिषेक गिरी पर चापड़ से हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
