तुपुदाना में दो नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, सिटी एसपी कर रहे हैं जांच 

Ranchi: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है. दोनों लड़की...

सामूहिक दुष्कर्म
तुपुदाना में दो नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
Ranchi: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है. दोनों लड़की लटमा इलाके की रहनेवाली है. मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी पारस राणा भी ओपी पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. मामले का सोमवार को पूरी तरह खुलासा होने की उम्मीद है.

जानें पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार दोनों लड़की सेल सिटी की ओर घुम रही थी, उसी दौरान आरोपियों ने उनका अपहरण कर लिया. उन्हें तुपुदाना के इंसलरी स्थित भगवान होटल में ले गए और वहां रात भर गैंग रेप किया. मामला तब सामने आया जब किसी तरह उनमें से एक लड़की आरोपियां की चुंगुल से किसी तरह निकलकर भागी और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार लिया. उन्हें तुपुदाना ओपी और धुर्वा थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है.

तुपुदाना ओपी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे

जानकारी मिलते ही हटिया डीएसपी नीरज कुमार, धुर्वा थाना प्रभारी अनिल तिवारी, तुपुदाना ओपी प्रभारी घटनास्थल पहुंचे, दूसरी लड़की  को अपने संरक्षण में लिया. मामले में होटल के मैनेजर व कर्मिंयों से भी जानकारी ली जा रही है. इधर दोनों नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस संबंध में पोक्सो एक्ट के तहत धुर्वा (तुपुदाना ओपी) में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ALSO READ: जमशेदपुर: टाउन हॉल के पास युवक पर चापड़ से हमला, TMH में चल रहा इलाज
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *