झारखंड में मॉब लिंचिंग: 2021 से 2026 तक कुल 21 मामले दर्ज, 15 कांडों का हुआ निपटारा

Ranchi: झारखंड में मॉब लिंचिंग (भीड़ हिंसा) से संबंधित मामलों के आधिकारिक आंकड़े सामने आए हैं. वर्ष 2021 से लेकर मार्च 2026...

Ranchi: झारखंड में मॉब लिंचिंग (भीड़ हिंसा) से संबंधित मामलों के आधिकारिक आंकड़े सामने आए हैं. वर्ष 2021 से लेकर मार्च 2026 तक राज्य में मॉब लिंचिंग के कुल 21 मामले दर्ज किए गए हैं. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 15 मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि छह मामले अभी भी लंबित हैं.

वर्षवार आंकड़ों की स्थिति: 2024 में सबसे कम, 2026 की शुरुआत में ही बढ़े मामले:

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले कुछ वर्षों में मॉब लिंचिंग के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

  • वर्ष 2021: इस साल सबसे अधिक सात मामले दर्ज हुए थे, और राहत की बात रही कि सभी सात मामलों का निपटारा कर दिया गया (निपटारा दर 100%)
  • वर्ष 2022: कुल चार मामले दर्ज हुए और सभी चार का निपटारा हुआ.
  • वर्ष 2023: कुल दो मामले सामने आए और दोनों का निपटारा किया गया.
  •  वर्ष 2024: इस साल सबसे कम केवल एक मामला दर्ज हुआ, जिसका निष्पादन भी कर दिया गया.
  • वर्ष 2025: मामलों में फिर बढ़ोतरी हुई और तीन नए मामले दर्ज किए गए. इनमें से एक का निपटारा हुआ जबकि दो मामले लंबित हैं (निपटारा दर 33.4%)
  • वर्ष 2025 के लंबित मामलों में गिरिडीह के जमुआ थाना (कांड सं. 107/25) और बोकारो के पेंक नारायणपुर थाना (कांड संख्या 30/25) का एक-एक मामला शामिल है.
  • वर्ष 2026 (मार्च तक): साल के शुरुआती तीन महीनों में ही चार नए मामले प्रतिवेदित हो चुके हैं, जो सभी फिलहाल लंबित हैं.

Read Also: ‘धुरंधर’ फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई, दिल्ली कॉन्सर्ट में फैंस को दिया सरप्राइज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *