पश्चिमी सिंहभूम: प्रखंड बदलाव का विरोध, टेबो पंचायत को बंदगांव में ही रखने की मांग तेज

West singhbhum: जिले के बंदगांव प्रखंड की टेबो पंचायत को प्रस्तावित कराईकेला प्रखंड में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने...

पश्चिमी सिंहभूम
सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण प्रतिनिधि।

West singhbhum: जिले के बंदगांव प्रखंड की टेबो पंचायत को प्रस्तावित कराईकेला प्रखंड में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है. सोमवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंपकर टेबो पंचायत को यथावत बंदगांव प्रखंड के अंतर्गत ही बनाए रखने की मांग की.

ग्रामीणों ने सांसद से की हस्तक्षेप की मांग

ग्रामीण जोहन पूर्ति, रंजीत बोदरा, लेमसा मुंडा और सोमा बोदरा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि कराईकेला को नया प्रखंड बनाए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन टेबो पंचायत को उसके अधीन करना क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं होगा. उन्होंने सांसद से इस मुद्दे को राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने और पंचायत को बंदगांव प्रखंड में ही बनाए रखने की पहल करने का अनुरोध किया.

वर्षों पुराना प्रशासनिक और सांस्कृतिक जुड़ाव

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि टेबो पंचायत का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक जुड़ाव लंबे समय से बंदगांव प्रखंड के साथ रहा है. पंचायत की मानकी-मुंडा व्यवस्था, सरकारी योजनाओं का संचालन और विभिन्न जनसुविधाएं भी बंदगांव प्रखंड के माध्यम से संचालित होती हैं. ऐसे में कराईकेला प्रखंड में शामिल किए जाने से स्थानीय व्यवस्था प्रभावित होगी.

सरकारी दस्तावेजों में बदलाव से बढ़ेंगी परेशानियां

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि टेबो पंचायत को कराईकेला प्रखंड में शामिल किया गया, तो आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र समेत अन्य सरकारी दस्तावेजों में संशोधन कराना पड़ेगा. इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूर-दराज के ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ सकता है.

ALSO READ: कोडरमा: कचरे से पटीं नालियां, बारिश से पहले वार्ड नंबर 26 में बीमारी का खतरा गहराया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *