जमशेदपुर: ब्राउन शुगर का अवैध धंधा बेनकाब,महिला ड्रग्स पेडलर अपने दो बेटों संग गिरफ्तार

Jamshedpur: शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप,...

जमशेदपुर
ब्राउन शुगर का अवैध धंधा बेनकाब

Jamshedpur: शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप, इन्द्रानगर में रविवार शाम छापेमारी कर पुलिस ने एक महिला ड्रग्स पेडलर को उसके दोनों बेटों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर और बिक्री के 4,820 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

सिटी SP ललित मीणा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इन्द्रानगर निवासी भारती कैबर्ती अपने दोनों बेटों के साथ घर से ही ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रही है. सूचना के सत्यापन के बाद गठित विशेष टीम ने तत्काल छापेमारी की.

38 पुड़िया ब्राउन शुगर और नकदी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 40 वर्षीय भारती कैबर्ती, उसके 22 वर्षीय बेटे विशाल कैबर्ती और एक नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 4.32 ग्राम ब्राउन शुगर की 38 पुड़ियां और बिक्री से जुड़े 4,820 रुपये नकद बरामद किए गए, पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है.

पूरे परिवार के नशे के धंधे में शामिल होने का आरोप

पुलिस के अनुसार, भारती कैबर्ती लंबे समय से अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर इलाके में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार चला रही थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा परिवार ड्रग्स की तस्करी में सक्रिय था.

ALSO READ: कोडरमा: सड़क पर मिला लावारिस मवेशी का शव, गौ रक्षकों ने जेसीबी से हटाकर कराया अंतिम संस्कार

नशे के कारोबार पर जारी रहेगा अभियान

सिटी SP ललित मीणा ने कहा कि जमशेदपुर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *