UPSC CAPF AC Admit Card 2026: जारी हुआ एडमिट कार्ड, 19 जुलाई को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

News Wave Desk: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF Assistant Commandant Exam 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन...

News Wave Desk: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF Assistant Commandant Exam 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें. UPSC की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक CAPF Assistant Commandant 2026 की लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2026 से शुरू हुए थे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 मार्च 2026 थी. अब आयोग ने 10 जुलाई 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

ऐसे डाउनलोड करें UPSC CAPF AC Admit Card 2026

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Admit Card या UPSC CAPF AC Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब जरूरी निर्देश पढ़कर आगे बढ़ें.
  • अपना Registration Number, Enrollment Number या अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Read Also: पलामू : आमने-सामने से भिड़े दो बाइक, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कुल 349 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें BSF के 108, CRPF के 106, CISF के 70, SSB के 53 और ITBP के 12 पद शामिल हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक योग्यता मानकों को भी पूरा करना होगा. UPSC CAPF Assistant Commandant भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को Physical Efficiency Test (PET) के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू आयोजित होगा और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *