पलामू : आमने-सामने से भिड़े दो बाइक, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Palamu : शहर के सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि...

रोड एक्सीडेंट,

Palamu : शहर के सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. साथ ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में पहला युवक 22 वर्षीय अखिलेश यादव छतरपुर का निवासी है. वह पिछले करीब तीन वर्षों से बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत है. दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आयी.
एमएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए.

जोरदार टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए बाइक

दूसरे घायल की पहचान 50 वर्षीय प्रेमतोष पांडे के रूप में हुई. जो लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दिदारी गांव के निवासी है. बताया जा रहा है कि वे एक गैर-सरकारी संस्था से जुड़े हुए है. हादसे में उन्हें भी गंभीर चोटें आई है और उनका इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

 

ALSO READ : पलामू : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *