पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा – SIR लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़, वोट देना सभी का अधिकार

NewsWave Desk : एसआई SIR प्रक्रिया देश में शुरू हो गयी है. कुछ राज्यों में ये प्रक्रिया पूरी हो गयी है. तो...

एसआईआर

NewsWave Desk : एसआई SIR प्रक्रिया देश में शुरू हो गयी है. कुछ राज्यों में ये प्रक्रिया पूरी हो गयी है. तो कुछ में जारी है, वहीं कुछ राज्यों में आने वाले समय में ये प्रक्रिया शुरू होगी. इसी बीच पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए है. उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स का नाम मतदान सूची से हटाया गया है. जो गलत है. ऐसा करने से जानकारी होती है इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है. यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है. कुरैशी ने ये बातें एक न्यूज एजेंसी को दिये इंटरव्यू के दौरान कहीं.

वोट देना सभी का अधिकार

एसवाय कुरैशी ने कहा कि वोट देने का अधिकार चुनाव आयोग की तरफ से दी कोई खैरात नहीं है. जिस तरह से करोड़ों वोटरों के नाम हटाए गए है, ऐसा लगता है जैसे लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है. सभी भारत के नागरिक है. वोट देना हमारा संवैधानिक अधिकार है. संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत हर किसी का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. इसलिए यह चुनाव आयोग की तरफ से कोई खैरात नहीं है.

चुनाव आयोग जिंदगी बना रहा मुश्किल

कुरैशी ने कहा है कि चुनाव आयोग वोटरों की जिंदगी मुश्किल बना रहा है. बंगाल चुनाव के दौरान 27 लाख वोटर वोट नहीं दे पाए. इसका असर नतीजों पर पड़ा है. साथ ही कहा है कि नागरिकों के बचाव में आगे न आकर सुप्रीम कोर्ट ने भी हमें निराश किया. बंगाल, बिहार और असम के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप कई अन्य अधिकार भी खो देंगे.

 

ALSO READ : UPSC CAPF AC Admit Card 2026: जारी हुआ एडमिट कार्ड, 19 जुलाई को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *