जामताड़ा में वज्रपात का कहर, एक व्यक्ति की मौत, 12–13 लोगों को लगा झटका, कई घायल

Jamtara: गोपालपुर पंचायत के सहरबेडा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने भारी तबाही मचा...

जामताड़ा में वज्रपात का कहर
जामताड़ा में वज्रपात का कहर

Jamtara: गोपालपुर पंचायत के सहरबेडा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने भारी तबाही मचा दी. इस प्राकृतिक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 से 13 लोगों को वज्रपात का झटका महसूस हुआ. इनमें कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है.

घायलों को तत्काल उपचार

मृतक की पहचान प्रदीप पावरिया के रूप में हुई है. वहीं सरस्वती मरांडी और बहामुनि हसदा घायल हैं. जानकारी के अनुसार, घटना के समय प्रदीप पावरिया अपने घर में मौजूद थे. उनके साथ बहामुनि हसदा भी घर के अंदर थीं. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिससे प्रदीप पावरिया गंभीर रूप से प्रभावित होकर घर के अंदर ही गिर पड़े. ग्रामीणों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बहामुनि हसदा भी वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गईं. ग्रामीणों के अनुसार, वज्रपात का असर इतना तेज था कि आसपास के करीब 12 से 13 लोगों को भी इसका झटका महसूस हुआ. इनमें सरस्वती मरांडी सहित कई ग्रामीण घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रशासन ने घायलों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ-साथ घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी भेज दी है. वज्रपात की इस दर्दनाक घटना से पूरे सहरबेडा गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने तथा घायलों के समुचित इलाज की मांग की है.

AlsoRead:HC ने रेलवे को दिया आदेश – हादसे में मृत यात्री के परिजनों को 8 लाख मुआवजा और 7 फीसदी ब्याज दें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *