नाबालिग को पकड़ने गई पुलिस टीम पर चाकू से हमला, सखी सेंटर भेजी गई युवती  

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव में सोमवार देर रात नाबालिग को बरामद करने गई पुलिस टीम पर हमले...

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव में सोमवार देर रात नाबालिग को बरामद करने गई पुलिस टीम पर हमले का प्रयास किया गया. इस दौरान गांव में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. जानकारी के अनुसार जयनगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग 6 जुलाई को घर से लापता हो गई थी. नाबालिग के पिता ने जयनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगाया गया था कि चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी निवासी राहुल दास नामक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है.

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस टीम 

शिकायत के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी थी. इसी क्रम में सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग और युवक गरागड़गी गांव में हैं. सूचना पर जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम युवती की बरामदगी और युवक की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची. साथ में नाबालिग की मां भी थी.

Read Also: पलामू : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने की कोशिश

पुलिस के पहुंचते ही नाबालिग सतर्क हो गई. जैसे ही एक महिला पुलिसकर्मी घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसी, नाबालिग ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की. महिला जवान की सतर्कता से वह बाल-बाल बच गईं. इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नाबालिग को काबू किया और उसके पास से चाकू बरामद किया. इस दौरान नाबालिग ने जमकर हंगामा किया और कहा कि अगर उसके प्रेमी को कुछ हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी. इसी अफरा-तफरी में युवक मौके से फरार हो गया.

प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई पर दी आत्महत्या की धमकी

पुलिस ने नाबालिग को देर रात ही कोडरमा स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा है. उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा. पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *