रांची पुलिस का मानवीय चेहरा: सड़क किनारे मिले अचेत व्यक्ति की जान बचाने के लिए बने देवदूत

रांची: राजधानी में जहां अक्सर अपराध और अपराधियों की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, वहीं आज रांची पुलिस का एक बेहद संवेदनशील...

रांची: राजधानी में जहां अक्सर अपराध और अपराधियों की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, वहीं आज रांची पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय पहलू सामने आया है.

पुंदाग क्षेत्र में पुलिस ने न केवल एक अनजान व्यक्ति की सुध ली, बल्कि अस्पताल के बेड तक उसकी सेवा में डटे रहकर इंसानियत की एक नई मिसाल पेश की है.

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार की सुबह पुंदाग पानी टंकी के समीप स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाया. व्यक्ति की स्थिति गंभीर थी और वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था. सूचना मिलते ही पुंदाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.बिना समय गंवाए पुलिस कर्मियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

Also Read: बजट सत्रः शनिवार को विधानसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से

सदर से रिम्स तक साथ खड़ी रही पुलिस

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. आम तौर पर ऐसे मामलों में कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस की सक्रियता कम हो जाती है, लेकिन यहां नजारा अलग था.

सुबह से ही पुलिस के एक पदाधिकारी और एक जवान उस अज्ञात व्यक्ति की छाया बने हुए हैं. रिम्स में भर्ती कराने से लेकर तमाम चिकित्सीय प्रक्रियाओं में पुलिसकर्मी खुद मौजूद रहे ताकि इलाज में कोई बाधा न आए. पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के नाम, पता या परिजनों का सुराग मिल सके, ताकि उसे उसके अपनों तक पहुंचाया जा सके

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *