Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पेंशन अपडेट लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गये 3.95 लाख रुपये, साइबर थाना में FIR दर्ज

Ranchi: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है. व्हाट्सऐप पर भेजे गये फर्जी एसबीआई पेंशन अपडेट...

Ranchi: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है. व्हाट्सऐप पर भेजे गये फर्जी एसबीआई पेंशन अपडेट लिंक पर क्लिक करने के बाद एक बुजुर्ग के खाते से 3.95 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. मामले में साइबर क्राइम थाना, रांची में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने दो आरोपियों के बैंक खातों का विवरण भी खंगाला है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर होने की बात सामने आयी है. एफआईआर के मुताबिक नामकुम के बेल बगान, सामलोंग निवासी लिली जैकब ने शिकायत दर्ज करायी है कि 6 मई को उनके मोबाइल पर एसबीआई पेंशन कार्ड अपडेट करने संबंधी एक संदेश आया था. संदेश में दिये गये लिंक पर क्लिक कर उन्होंने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की. इसके कुछ देर बाद उन्हें एक मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसमें समस्या समाधान का भरोसा दिया गया.

यह भी पढ़ें: रजरप्पा मंदिर सौंदर्यकरण केस: HC में DC का बयान- 15 दिनों में दुकानदारों के लिए होगी अस्थायी व्यवस्था, पेश हुआ मास्टर प्लान

6 से 10 मई के बीच बैंक खाते से निकाले गए कई बार पैसे

शिकायतकर्ता के अनुसार आठ मई को उनके एसबीआई खाते से 40 हजार रुपये डेबिट हो गये. 6 से 10 मई के बीच खाते से कई बार में कुल 3.95 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. जांच में पता चला कि राशि आकाश कुमार पासवान और राबिया मोहम्मद शबुद्दी के खातों में ट्रांसफर की गयी है. घटना के बाद पीड़िता ने बैंक से संपर्क कर खाता और एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया.

यह भी पढ़ें: रेल यात्रीगण ध्यान दें: गोमती नगर-खुर्दा रोड के मध्य 04 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का 28 से होगा परिचालन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *